साहिबगंज, अप्रैल 14 -- साहिबगंज।जिले के माध्यमिक शिक्षकों के वेतन मद में जिला को नये वित्तीय वर्ष 2026-27 में 26.46 करोड़ का आवंटन उपलब्ध कराया गया है। इस राशि जिले में कार्यरत माध्यमिक शिक्षकों को पूरे सालभर वेतनादि देना है। जानकारी के अनुसार जिला के करीब 413 माध्यमिक शिक्षक-शिक्षिका के अलावा करीब 200 से अधिक शिक्षकेत्तर कर्मियों को भी वेतन दिया जाना है। इसके निकासी व व्ययन पदाधिकारी डीईओ डा़ दुर्गानंद झा होंगे। डीईओ ने बताया की विभाग से चालू वितीय वर्ष से उक्त राशि से वेतन व अन्य भत्ते का भुगतान होगा। दरअसल, विभाग की ओर से जिला के माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सामान्य शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा,- राजकीय माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन एवं भत्ते मद में कुल 26,46,81,000 रुपये का आवंटन दिया है। ...