मिर्जापुर, जनवरी 3 -- मिर्जापुर। शीतलहर के कारण जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों को पांच जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम ने यह आदेश जारी किया। उन्होने कहा है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों के अलावा सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालयों पर भी यह आदेश लागू रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...