बांका, दिसम्बर 29 -- बाराहाट (बांका) संवाददाता। बांका जिले का अत्यंत महत्वपूर्ण प्रखंड मुख्यालय बाराहाट आज भी बुनियादी परिवहन सुविधा से वंचित है। हैरानी की बात यह है कि बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग होने के बावजूद यहां आज तक एक सुव्यवस्थित बस स्टैंड की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। नतीजतन रोजाना सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बाराहाट से होकर बिहार के कई जिलों के अलावा झारखंड के देवघर, दुमका, गोड्डा तथा पश्चिम बंगाल के कई शहरों के लिए प्रतिदिन दर्जनों यात्री बसों का संचालन होता है। इसके बावजूद इन बसों के ठहराव, यात्रियों के चढ़ने-उतरने और सामान लोड-अनलोड के लिए कोई निर्धारित स्थान नहीं है। मजबूरन बसें मुख्य सड़क, चौक-चौराहों और बाजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.