अररिया, मई 3 -- अररिया, वरीय संवाददाता आजादी के इतने दशक बाद भी मजदूर उपेक्षित हैं। मजदूर चौक से लेकर कार्यस्थल तक उनकी सुख-दुख सुनने वाला कोई नहीं है। यह आरोप है सोशल वेल्फेयर आर्गेनाईजेशन अररिया के अध्यक्ष मो अजहरूल हक का। इस बावत उन्होंने डीएम को ज्ञापन भेजकर मजदूरों के कल्याणार्थ सुधि लेने की मांग की है। श्री हक ने बताया कि शहर के चांदनी चौक, काली मंदिर चौक पर तेज धूप, बारिश, ठंड में उन्हें मजदूरी का इंतजार करना पड़ता है। जबकि मजदूरों को रहने के लिए एक जगह निश्चित जगह होनी चाहिए , जहां उन्हें किसी तरह की समस्या का सामना करना न पड़े। बैठने की व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं मजदूरों को कार्यस्थल पर मेडिकल किट्स, शुद्धपेय जल की व्यवस्था होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.