बांका, दिसम्बर 22 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले के मछुआरों के लिए नाव खरीदने के लिए एक लाख से अधिक की सब्सिडी मिलेगी। डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने मछुआरों के लिए नाव एवं जाल पैकेज वितरण योजना शुरू की है। इसके तहत मछुआरों को मछली पकडने के लिए नाव और जाल की खरीद पर 90 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। सरकार ने इस योजना का लाभ लेने के लिए मछुआरों से आवेदन मांगे हैं। राज्य मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्य एवं परंपरागत मछुआरे 31 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। क्षेत्र में जो लोग मछली पकडने के व्यवसाय से जुडे हैं, वे फिशिंग उडेन बोट पैकेज, फिशिंग एफआरपी वोट पैकेज एवं कॉस्ट (फेका) जाल पैकेज में से किसी एक का लाभ ले सकते हैं। मछुआरों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अपना मोबाइल नंबर, बैंक शाखा का नाम, खाता संख्या, आईएफएससी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.