प्रयागराज, अप्रैल 15 -- प्रयागराज। सरकारी आयोजनों और बैठकों के लिए अब शहरों में ही निर्भरता नहीं रहेगी। इसके लिए अब ब्लॉकों में भी बड़ा पंचायत भवन होगा। इसमें बड़ी बैठकें तो हो ही सकेंगी, साथ ही मेलों का आयोजन, अन्य सरकारी कार्यों को किया जाएगा। इसकी शुरुआत हंडिया से हो चुकी है। जहां 500 की क्षमता वाला सभागार स्वीकृत हो चुका है। इसके लिए 89.58 लाख रुपये का बजट भी जारी हो चुका है। ब्लॉकों में बड़ा सभागार न होने के कारण बैठकों में बहुत समस्याएं होती थीं। या तो शहर में सर्किट हाउस आना पड़ता था या फिर खुले में पंचायत लगानी पड़ती थी। पंचायत भवनों में कार्यक्रम होने से वहां के काम प्रभावित होते थे। इसके लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से बात की गई, उनके निर्देश पर हंडिया ब्लॉक में जमीन चिह्नित कर जमीन दी गई। जिसके बाद शासन ने 500 लोगों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.