सिमडेगा, फरवरी 19 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। अक्सर गर्मी बढ़ते ही रक्तदान 40 से 50 फीसदी तक घट जाता है। जिससे अस्पतालों में खून की कमी का संकट पैदा हो जाता है। हालांकि जिले में अब तक ऐसी गंभीर स्थिति सामने नहीं आई है। लेकिन खून की मांग और आपूर्ति के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है। जिससे आने वाले दिनों में चुनौती बढ़ सकती है। वर्तमान में सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में सिर्फ 32 यूनिट रक्त उपलब्ध है। ब्लड बैंक के अनुसार सबसे ज्यादा कमी ओ पॉजिटिव ग्रुप की है। अस्पताल में ओ पॉजिटिव ग्रुप का रक्त ही नहीं है। बताया गया कि गर्मी के मौसम में नियमित डोनर भी कम संख्या में पहुंचते हैं। हीट स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन का डर और कमजोरी बढ़ने की आशंका के कारण लोग रक्तदान से पीछे हट जाते हैं। इससे रक्तदान शिविरों में दाताओं की संख्या घटती है और खून का संग्रह प्रभावि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.