अररिया, जून 8 -- अररिया, संवाददाता सोमवार को परमान सभागार में डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में बैंकों से संबंधित जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति यानी डीएलसीसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग, अग्रणी जिला प्रबंधक सहित विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक और शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।बैठक में डीएम ने संबंधित बैंक अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बैठक के दौरान डीएम द्वारा विभिन्न बैंकिंग योजनाओं और ऋण वितरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस क्रम में पाया गया कि जिले का सीडी अनुपात 92.54 प्रतिशत है, जो बिहार राज्य के औसत 87.94 प्रतिशत से भी बेहतर है। इस उपलब्धि पर संतोष ...