जिले के बीपीएल परिवारों का घर सोलर सिस्टम से बिन पैसे हो रहा है रोशन
खगडि़या, जुलाई 20 -- खगड़िया। राजीव कुमार ...और बीपीएल परिवारों का घर बिन पैसे के रोशन हो रहा है। जी हां, अब मुफ्त में सोलर सिस्टम भी लग रहा है। पहले से 125 यूनिट फ्री बिजली मिल ही रही है। अब बीपीएल उपभोक्ताओं के घर बिजली विभाग मुफ्त में सोलर पैनल लगवा रही है। जिले के चार हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के घरों में फ्री में सोलर सिस्टम लगवाया जा रहा है। यह सब कुटीर ज्योति योजना अंतर्गत जिले के सात प्रखंड अंतर्गत चयनित 35 पंचायतों के बीपीएल परिवारों के लिए किया जा रहा है। इन्हें फ्री में सोलर पैनल बांटा जा रहा है। जिसके तहत पहले चरण में इन पंचायतों के चार हजार 376 बीपीएल परिवारों के आंगन व घर की छतों पर सोलर पैनल इंस्टॉल हो रहा है। इन उपभोक्ताओं के घरों पर आगामी 20 नवंबर तक नि:शुल्क में सोलर पैनल इंस्टॉल करना है। फिलहाल 10 बीपीएल परिवारों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.