शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- जिले से बाहर भूसा भेजने पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। यह निर्णय गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के लिए आहार की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गेहूं कटाई के बाद सबसे पहले जिले की गौशालाओं में भूसे का पर्याप्त भंडारण किया जाए। इसके बाद ही अतिरिक्त भूसा बाहर भेजने पर विचार किया जाएगा। बताया गया कि 18 मार्च को पशुधन मंत्री की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि गोवंशों के चारे की समस्या से बचने के लिए स्थानीय स्तर पर ही भूसे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।प्रशासन का मानना है कि हर साल भूसा बाहर जाने के कारण गौशालाओं में चारे की कमी हो जाती है, जिससे संरक्षित पशुओं को परेशानी उठानी पड़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.