बगहा, अप्रैल 27 -- गौरव वर्मा बेतिया, बेतिया कार्यालयजिले में राजकीयकृत उच्च विद्यालयों और परियोजना बालिका उच्च विद्यालयों में प्रबंध समितियों के पुनर्गठन को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सभी विद्यालयों में निर्धारित अधिसूचना के अनुसार प्रबंध समिति का पुनर्गठन सुनिश्चित किया जाए। विभागीय जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 की अधिसूचना के आलोक में प्रबंध समितियों का पुनर्गठन किया जाना है और उनकी नियमित बैठकें भी कराना अनिवार्य है। इसके बावजूद जिले में यह प्रक्रिया अधूरी है। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट में यह बताना है कि जिले में कुल कितने विद्यालयों में प्रबंध समिति का पुनर्गठन हो चुका है और कितने विद्यालयों में अब तक यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.