सहरसा, मार्च 21 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। निबंधित सहकारी समितियों के प्रबंधकारिणी समिति, जो या तो अधिक्रमित या विघटित हैं या जिनकी कालावधि समाप्त होने वाली है, का निर्वाचन बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के नियंत्रण, निदेशन एवं पर्यवेक्षण के अधीन चुनाव कराया जाएगा। जिसमें जिले के 12 प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) के निर्वाचन को लेकर बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने आदेश जारी किया है। जानकारी अनुसार निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रपत्र ई में सूचना का प्रकाशन 23 मार्च को किया जाएगा। वहीं नामांकन पकी तिथि 8 एवं 9 अप्रैल तक निर्धारित की गई है। नामांकन पत्र 11 बजे पूर्वाह्न से 3 बजे अपराह्न तक लिया जाएगा। जिसके बाद 10 अप्रैल एवं 11 अप्रैल को संवीक्षा होगी । 13 अप्रैल को अभ्यर्थिता वापसी व प्रतीक आवंटित की जाएगी तथा मतदान 20 अप्रैल को सुबह...