बांका, जनवरी 22 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे की तर्ज पर ही अब फलदार बागों का भी डिजिटल सर्वे होगा। इसके तहत जिले में लगे फलदार बागों के कुल क्षेत्रफल का आकलन करने के साथ ही उसमें लगे पेडों की भी गिनती कराई जाएगी। इस सर्वे में कृषि विभाग के कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। सर्वे से प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर पर फलदार वृक्षों के विस्तार, फलों का उत्पादन बढाने और उसकी गुणवत्ता में सुधार के लिए नई योजनाएं तैयार की जाएगी। इस संबंध में कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय की ओर से जिला कृषि पदाधिकारी और जिला उद्यान पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला कृषि पदाधिकारी त्रिपुरारी शर्मा ने बताया कि सूबे में पिछले तीन-चार वर्षों में फलदार बागों की संख्या में कमी आई है। इसको लेकर उद्यान निदेशलय ने इस स्थिति पर चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.