कोडरमा, अप्रैल 9 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जंग की तपिश की गर्माहट कोडरमा जिले के फर्नीचर बाजार में साफ देखने को मिल रही है। उत्पादों की कीमतों में तेजी और सप्लाई में कमी के कारण फर्नीचर से जुड़े सभी सामान महंगे हो गए हैं। गद्दे, बेड, सोफा, डाइनिंग टेबल, प्लाई, अलमारी और यहां तक की घरों में रखे जाने वाले छोटे मंदिरों की कीमतों में भी 10 से 20 फीसदी का उछाल आया है। जो फोम वाला गद्दा पहले करीब 2000 रुपये में मिलता था, वह अब 2500 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं प्लाई की कीमत भी 500 से एक हजार रुपये तक हो गई है। झुमरीतिलैया के फर्नीचर कारोबारी बीरेंद्र यादव का कहना है कि सबसे ज्यादा असर फोम की कीमतों पर पड़ा है। मगर अभी उनके पास पहले का काफी स्टॉक है। इसलिए ग्राहकों को वे पुराने दामों पर ही सामान उपलब्ध करा रहे हैं। बताया कि फोम के दाम बढ़ने से ग...