खगडि़या, अप्रैल 7 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के प्रारंभिक स्कूलों में कक्षा एक से पांच में उत्सवी माहौल में सोमवार को बच्चों का नामंाकन शुरू हुआ। बच्चों के नाम पर अधिकारी, शिक्षक व अभिभावकों ने पौधरोपण भी किया। सोमवार से जिले के स्कूलों मॉर्निंग संचालन शुरू हुआ। कक्षा का सुबह 6:30 से 12: 20 बजे तक संचालन हुआ। वहीआंगनबाड़ी केन्द्र संचालन भी सुबह 7:30 बजे से शुरू हुआ। जिले के मानसी प्रखंड के वरीय पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता सुश्री कौशिकी कश्यप, बीडीओ राजीव कुमार, सीडीअपीओ पुतुल कुमारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी श्याम कुमार प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका घनश्याम दीनबंधु, वार्ड सदस्य सह समाजसेवी गुड्डू , बलहा बाजार विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार, महिला पर्यवेक्षिका, सभी शिक्षक शिक्षिकाएं आंगनबाड़ी सेविका सहित बच्चों के अभिभा...