कटिहार, जनवरी 23 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में 31 जनवरी को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग (प्राथमिक शिक्षा निदेशालय) द्वारा स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। संगोष्ठी की थीम हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास निर्धारित की गई है। इसका उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच समन्वय को मजबूत कर बच्चों के शैक्षणिक, मानसिक और सामाजिक विकास को गति देना है। जिले में समग्र शिक्षा अभियान के तहत इस कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में वर्गवार अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, ताकि हर बच्चे की प्रगति पर व्यक्तिगत रूप से चर्चा हो सके। शिक्षा विभाग का मानना है कि बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.