भभुआ, मार्च 20 -- 'प्रवेश से प्रगति तक' थीम पर होगा आयोजन, शत-प्रतिशत नामांकन और उपस्थिति पर जोर शिक्षा विभाग ने प्रखंडों को दिया निर्देश, अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में एक साथ अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। 'प्रवेश से प्रगति तक' थीम पर होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए बच्चों के नामांकन, उपस्थिति और शैक्षणिक विकास में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। बिहार सरकार के प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने सभी प्रारंभिक विद्यालयों में 28 मार्च को होने वाली अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। यह संगोष्ठी 'प्रवेश से प्रगति तक, विद्यालय और अभिभावक साथ-साथ' थीम पर आयोजित की जाएगी।...