जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भारी अनियमितता : अनूप
कोडरमा, मई 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार का मुद्दा भाजपा के जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने उठाया है। कहा कि कोडरमा जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों का इलाज के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है। मरीजों को समय पर दवा उपलब्ध नहीं कराई जाती, जबकि दवाओं की खरीद के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी मात्रा में खरीदी गई दवाइयां अस्पतालों में पड़ी-पड़ी एक्सपायर हो जाती हैं और बाद में उन्हें ठिकाने लगाने की प्रक्रिया अपनाई जाती है। यह एक बड़ा घोटाला है, जो प्रशासन की आंखों के सामने हो रहा है, फिर भी प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। कहा कि दवा खरीद की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा एक्सपायर दवाओं को ठिकाने लगाने के पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.