बदायूं, जून 4 -- बदायूं। योगी सरकार ने मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में फेरबदल किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में ही में कैबिनेट में शामिल किये गये नये मंत्रियों को भी अहम जिम्मेदारी दी हैं और कई वरिष्ठ मंत्रियों के जिलों का प्रभार भी बदल दिया है। बदायूं का प्रभारी मंत्री माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के स्थान पर वन मंत्री अरुण सक्सेना को बनाया है। अब तक जिले की प्रभारी मंत्री रहीं माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को अमरोहा की जिम्मेदारी दी है। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों में सूर्य प्रताप शाही को अयोध्या और बस्ती, सुरेश कुमार खन्ना को वाराणसी और लखनऊ, स्वतंत्र देव सिंह को प्रयागराज और गोरखपुर, बेबी रानी मौर्य को इटावा और हाथरस, लक्ष्मी नारायण चौधरी को अलीगढ़ और फिरोजाबाद, जयवीर सिंह को झांसी और फर्रुखाबाद, धर्मपाल स...