आगरा, जून 3 -- प्रदेश के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के मंत्री भूपेंद्र सिंह पहली बार जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद गुरुवार को आ रहे हैं। प्रभारी मंत्री गुरुवार को सुबह 11 बजे सर्किट हाउस आएंगे। सुबह सवा 11 बजे से दोपहर एक बजे तक केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रशासनिक समन्वय समिति और कोर कमेटी के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर एक बजे कासगंज के लिए प्रस्थान करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...