हल्द्वानी, अप्रैल 16 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार में समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण एवं नैनीताल जिले के प्रभारी मंत्री खजान दास 18 अप्रैल (शनिवार) को एक दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी पहुंचेंगे। सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डे ने बताया कि मंत्री खजान दास सुबह छह बजे देहरादून से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचेंगे। 11:30 बजे प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र बागजाला गौलापार में आयोजित जिला योजना की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। बैठक के बाद मंत्री अपराह्न 2:45 बजे भाजपा मुख्यालय हल्द्वानी में पार्टी पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर देहरादून रवाना हो जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...