हाजीपुर, मई 24 -- युवा पर राज पैलेस में होगा सम्मान समारोह का आयोजन, जिले के एसपी और डीडीसी करेंगे बच्चों को सम्मानित हाजीपुर, संवाद सूत्र। बिहार और वैशाली जिले के नंवर वन अखबार हिन्दुस्तान के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी जिले के होनहार छात्र-छात्राओं को आज एक बार फिर से सम्मानित किया जाएगा।

सम्मान समारोह की तिथि और स्थान सोमवार को हाजीपुर के हथसारगंज स्थित राज पैलेस के एसी बैंक्वेट हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पांच सौ से अधिक बच्चों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। हिन्दुस्तान अखबार ना केवल पाठकों तक सही खबर पहुंचाने का काम करता है बल्कि पाठकों को समय-समय पर अलग-अलग तरीके से प्रोत्साहित भी करता है।

मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि वैशाली के पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग और उप-वि...