जिले के प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
आगरा, जून 19 -- कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी में प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित हुई। इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और आगरा जिला प्रभारी भूपेंद्र चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि जैविक खेती आज समय की आवश्यकता है। इससे न केवल भूमि की उर्वरता सुरक्षित रहती है, बल्कि किसानों को बेहतर उत्पादन और अधिक आय प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। किसानों को रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर जैविक खेती की ओर अग्रसर होना चाहिए, जिससे स्वस्थ समाज और समृद्ध कृषि व्यवस्था का निर्माण हो सके। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक खेती से साकार होगा विकसित भारत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.