लातेहार, दिसम्बर 20 -- लातेहार, संवाददाता। जिले में शीतलहर को देखते हुए जरूरतमंदों के लिए कंबलों की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जेम पोर्टल के माध्यम से कंबल आपूर्ति के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें टेक्नो फ्यूल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बिरसा चौक रांची को कंबल आपूर्ति का कार्यादेश मिला है। निविदा के अनुसार प्रत्येक कंबल का वजन 2 किलोग्राम निर्धारित किया गया है, जिसकी दर 770 रुपये प्रति कंबल तय की गई है। जिला प्रशासन द्वारा प्रखंडों में कंबल पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और कई प्रखंडों में कंबलों की खेप भेजी जा चुकी है। हालांकि, अब भी कई प्रखंडों और पंचायतों में कंबल वितरण शुरू नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि निविदा प्रक्रिया में विलंब होने के कारण समय पर कंबल की आपूर्ति संवेदक के लिए एक बड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.