बस्ती, मार्च 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के अधिकांश आयल पंप शनिवार को सामान्य रहे। पेट्रोल पंपों पर पांच से 10 ग्राहक ही तेल लेते नजर आए। हालांकि शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन जिले में लगभग 10 लाख लीटर डीजल व पेट्रोल की बिक्री हुई। शनिवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पंपों पर पहुंच कर निरीक्षण किया। पेट्रोल पंप मालिकों को गैलन व अन्य किसी पात्र में तेल नहीं देने की हिदायत दी। जिले में कुल 183 पेट्रोल पंप हैं। इनमें 15 पंप शनिवार को बंद रहे। 13 पेट्रोल पंपों पर रुपये नहीं जमा होने के कारण तेल नहीं आया था। जबकि दो पंप इनएक्टिव हैं। डीएसओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिले में 6 लाख 19 हजार लीटर डीजल की बिक्री हुई, जबकि तीन लाख 52 हजार लीटर पेट्रोल की बिक्री हुई। यह बिक्री औसत से तीन गुना अधिक है। जनसुविधा एवं पेट्रोलिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.