जिले के पेट्रोल पंपों से तेल व गैस की आपूर्ति निरंतर जारी
अररिया, मई 24 -- अररिया, निज संवाददाता जिले में इंडियन आयल के पेट्रोल पम्पों से डीज़ल, पेट्रोल, मोबिल व सीएनजी की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। जमाखोरी का ध्यान रखते हुए पंप पर आवश्यकता के अनुसार डीज़ल, पेट्रोल,मोबिल व अन्य पेट्रोलियन पदार्थ मिल रहा है। किसानों के बीच में डर समाया हुआ था कि कहीं खाड़ी देशों में छिड़े युद्ध के कारण तेल की किल्ल्त से उनके खेती बाधित न हो। लेकिन तेल गैस में भारत की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल अपनी दूरदर्शिता, सफल प्रबंधन व सरकार के दिशा निर्देश के बदौलत जिले भर में किसी भी आउट लेट पर तेल की कमी नहीं होने दे रही हैं। फ़ोरलेन पर स्थित प्रगति फ्यूल सेंटर के मैनेजर धनराज चौधरी ने बताया कि डीज़ल,पेट्रोल,मोबिल उपभोक्ताओं को आवश्यकता के अनुसार दिया जा रहा है। स्टॉक की कोई कमी नहीं है। वहीं पूछे जाने पर इंडियन ऑयल के क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.