सहरसा, मार्च 6 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान से जुड़े युद्ध की चर्चा के बीच पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढ़ने और स्टॉक कम होने की अफवाह शहर से लेकर प्रखंडों तक फैल गई। सोशल मीडिया और आपसी चर्चाओं के कारण लोगों में यह आशंका जताई जाने लगी कि जल्द ही पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में उछाल आ सकता है। हालांकि इन अफवाहों के बावजूद गुरुवार को अधिकांश पेट्रोल पंपों पर अन्य दिनों की तुलना में कोई खास भीड़ देखने को नहीं मिली। सामान्य दिनों की तरह ही लोग अपने वाहनों में ईंधन भरवाते नजर आए। कहरा ब्लॉक रोड स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार को पेट्रोल 106.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.28 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक्री हुई। पंप के कर्मियों ने बताया कि दिनभर ईंधन की बिक्री सामान्य रही और भीड़ भी अन्य दिनों जैसी ही थी। हालांकि कुछ लो...