नवादा, मई 24 -- जिले के 21 पीएम श्री विद्यालयों में डिजिटल हॉलीस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू किया जाएगा। इसको लेकर एनसीईआरटी की ओर से 26 एवं 27 मई को दो दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पीएम श्री विद्यालयों में समग्र एवं दक्षताआधारित मूल्यांकन प्रणाली को प्रभावी रूप से लागू करना है, ताकि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आकलन आधुनिक डिजिटल माध्यम से किया जा सके। इस कार्य के लिए डायट की वरीय व्याख्याता डॉ. श्वेता को अधिकृत किया गया है। वे जिले के सभी 21 पीएम श्री विद्यालयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं डिजिटल प्रगति पत्रक संधारण की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करेंगी। प्राचार्य फैयाज आलम ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों के बहुआयामी विकास के आकल...