बुलंदशहर, मार्च 3 -- इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा रविवार को घोषित किए गए सीए फाइनल के परिणामों में जिले के छात्रों ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। इस कठिन परीक्षा में जिले के पांच छात्रों ने सफलता प्राप्त कर चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए बनने का गौरव हासिल किया है। परिणाम आने के बाद छात्रों ने जश्न मनाया। परिजनों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी है। बुलंदशहर शाखा सीआईआरसी द्वारा बताया गया कि सफल होने वाले छात्रों में देवांश अग्रवाल, सिल्की गर्ग, अभिषेक गुप्ता, जहांगीराबाद के केशव अग्रवाल और समर्थ पाराशर शामिल हैं। परिणाम घोषित होते ही इन सफल छात्रों के घरों पर खुशी का माहौल छा गया और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस वर्ष की सीए फाइनल परीक्षा अत्यंत चुनौतीपूर्ण रही। बुलंदशहर शाखा के अंतर्गत कुल 47 परीक्षार्थी परीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.