अमरोहा, अप्रैल 18 -- अमरोहा। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में 2025-26 में पांच या उससे अधिक छात्रों के चयन वाले स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। जिले से पांच शिक्षकों का चयन हुआ है। जिन्हें 19 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक जोया ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट विधालय अमरोहा देहात की शिक्षिका अलका सिंह, धनौरा ब्लाक के पीएम श्री कंपोजिट विधालय चकनवाला से अंजली त्यागी, संविलियन विधालय वाजिदपुर से सचिन तंवर, हसनपुर ब्लाक के कंपोजिट विधालय अल्लीपुर खादर से राकेश कुमार का चयन किया गया है। डीसी प्रशांत कुमार ने बताया कि उक्त पांचों शिक्षकों को 19 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जिले के पांच शिक्षक 19 अप्रैल को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.