देवरिया, मार्च 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से एक अप्रैल तक किया जाएगा। इसके लिए जिले में पांच मूल्यांकन केन्द्र बनाए गए हैं। केन्द्रों पर मूल्यांकन को लेकर तैयारी की जा रही है। उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए स्ट्रांग रूम तैयार कर लिए गए हैं। मूल्यांकन के लिए सभी केन्द्रों पर रविवार की शाम से उत्तर पुस्तिकाओं को भेजा जाना शुरू कर दिया गया है।यूपी बोर्ड की परीक्षा 12 मार्च को सम्पन्न हो गई। परीक्षा के सम्पन्न होने के बाद जिले में अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी गई है। मूल्यांकन के लिए जिले में पांच केन्द्र बनाए गए हैं, जिसमें दो केन्द्रों पर हाईस्कूल के विद्यार्थियों एवं तीन केन्द्रों पर इण्टरमीडिएट के विद्यार्थियों के उत्तर पुस्ति...