जिले के पांच वित्तविहीन स्कूलों की मान्यता रद्द
बस्ती, जून 20 -- बस्ती। जिले के पांच वित्तविहीन माध्यमिक स्कूलों की मान्यता को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने रद्द करते हुए शून्य कर दिया है। इन स्कूलों पर लगातार दो शैक्षणिक सत्रों से निष्क्रिय रहने वाले के कारण एक्शन लिया गया है। इस लिस्ट में बस्ती मंडल के कुल 17 वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं, जिनकी मान्यता रद्द कर दी गई है। बता दें कि यूपी बोर्ड से मान्यता लेकर दो वर्ष से कक्षाएं न चलाने या फिर किसी विद्यार्थी को परीक्षा में शामिल न करने पर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इन स्कूलों की सूची तलब की थी। यू-डायस पोर्टल पर नामांकन की समीक्षा के आधार पर मान्यता शून्य करने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- जिले के 113 स्कूलों का यू डायस हो सकता है रद्द, मिली चेतावनी इस लिस्ट में बस्ती जिले का शबनम एसएस बस्ती, श्रीमती फूलमती विद्या एचएसएस शाहपुर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.