मोतिहारी, अक्टूबर 5 -- मोतिहारी। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के पांच प्रखंड में बाढ़ से हुई फसल क्षति का आकलन कृषि विभाग कराएगा। इसको लेकर संबंधित बीएओ को निर्देश दिया गया है। डीएओ मृणाल शास्त्री ने बताया कि बाढ़ कारण हुई फसल नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट मांगी गयी है। उन्होंने बताया कि अरेराज,संग्रामपुर व केसरिया प्रखंड सहित आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित पहाड़पुर व सुगौली प्रखंड से फसल क्षति की रिपोर्ट तलब की गयी है। फसल क्षति रिपोर्ट प्राप्त होते इसे सरकार को भेजी जाएगी। यह भी पढ़ें- बाढ़ से सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल बर्बाद यह भी पढ़ें- बाढ़ से फसल क्षति का विभाग आज से करेगा आकलन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...