अररिया, जनवरी 11 -- अररिया, वरीय संवाददाता डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में पैक्स निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी पैक्स चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराना रहा। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि जिले के कुल पांच प्रखंडों के 23 पैक्स में निर्वाचन होना है। इनमें नरपतगंज प्रखंड में 01, अररिया प्रखंड में 08, कुर्साकांटा में 04, फारबिसगंज में 06 तथा सिकटी प्रखंड में 04 पैक्स शामिल हैं। बैठक में जिला पदाधिकारी पैक्स निर्वाचन से संबंधित विस्तृत जानकारी ली गई तथा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने पैक्स निर्वाचन के सफल आयोजन के लिए अविलंब विभिन्न कोषांगों के गठन का निर्देश दिए। निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.