संतकबीरनगर, जून 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के पांच चिकित्सकों का तबादला गैर जिलों में कर दिया गया है। हालांकि इस दौरान गैर जिलों से कोई चिकित्सक स्थानान्तरित होकर नहीं आए हैं। इसकी पुष्टि मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कनौजिया ने की है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों का स्थानान्तरण शासन से हुआ है।हैंसर सीएचसी पर तैनात महिला चिकित्सक डा. अर्पिता त्रिपाठी का स्थानान्तरण जौनपुर जिले में हुआ है। इसी प्रकार नाथनगर के चिकित्सक डा. केपी वर्मा का स्थानान्तरण कानपुर और सीएचसी खलीलाबाद में तैनात कार्डियोलाजिस्ट डॉ. विशाल यादव का तबादला देवरिया जिले में हुआ है। इसके अलावा मेंहदावल में तैनात डा. आरवी गौंड का स्थानान्तरण गैर जिलों में किया गया है। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज से 15% स्टाफ के तबादले की तैयारी, शासन को भेजी सूची इसके...