बांदा, अप्रैल 26 -- बांदा। जिले के हज यात्रियों का पहले जत्थे ने रविवार को लखनऊ से मदीना के लिए उड़ान भरी। सोमवार को दूसरे जत्थे की लखनऊ से रवानगी होगी। इस दौरान लखनऊ में जिले के हज ट्रेनर भी मौजूद रहे। मुख्य प्रशिक्षक हाजी आरिफ खान ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया (भारत सरकार) की ओर से उड़ान का शेड्यूल पूर्व में घोषित किया जा चुका है। सभी उड़ान स्थलों से उड़ान शुरू हैं। 26 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों सहित बांदा का पहला जत्था लखनऊ से मदीना के लिए फ्लाइट से रवाना हुआ। जत्थे में जिले से अब्दुल हमीद और उनकी पत्नी, फारूक हसन और उनकी पत्नी शामिल रहीं। 27 अप्रैल को बांदा जनपद का दूसरा जत्था रवाना होगा। रविवार को हज हॉउस, लखनऊ में प्रमुख रूप से जिले के मुख्य प्रशिक्षक हाजी आरिफ खांन सहित उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के हज ट्रेनर व स्टॉफ भी ...