जिले के न्यायमंडलों में आज से सुबह में कामकाज
सासाराम, अप्रैल 5 -- सासाराम। जिले के न्यायमंडलों सासाराम, डेहरी व बिक्रमगंज में सोमवार यानी आज से सुबह में कामकाज होगा। इसे लेकर प्रधान जिला जज अनुज कुमार जैन ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि ग्रीष्मकाल के दौरान सुबह 7.30 से दोपहर एक बजे तक कामकाज होगा। वहीं सुबह 10 बजे से 10.30 तक लंच अवकाश रहेगा। बताया गया है कि अदालतों में 27 जून तक सुबह की पाली में कामकाज होगा। मामले से डीएम,सिविल सर्जन, जेल अधीक्षक समेत विधिज्ञ संघों को अवगत कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.