रामपुर, मई 9 -- स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन को चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब संभागीय परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की सूची पुलिस को उपलब्ध कराई है,जिन वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है। यह सूची जिले के नौ थानों को भेजी गई है। इस सूची में बीस स्कूली वाहन शामिल है। संभागीय परिवहन कार्यालय के अनुसार करीब 528 स्कूलों ने वाहनों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, उनमें करीब 502 वाहनों का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वाहनों में छोटी-छोटी कमियां सामने आई हैं। इनमें जीपीएस सिस्टम का रिचार्ज न होना, फायर सिलेंडर का अपडेटेड न होना और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कमी शामिल है जिन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बिना परमिट स्कूली वाहनों पर कार्रवाई शुरू, नोटिस जारी इसके साथ ही विभाग ने ऐसे वाहनों की भी सूची तैयार की,जि...