हाजीपुर, अप्रैल 7 -- शुल्क कि पारदर्शिता पर दिया जोर विद्यालयी बसों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश हाजीपुर। निज संवाददाता जिला समाहरणालय स्थित पुस्करणी सभागार में सोमवार को जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की अध्यक्षता में जिले के सभी निबंधित निजी विद्यालयों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा एवं विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि आरटीई (राइट टू एडुकेशन) के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे के नामांकन से संबंधित पूरा विवरण गूगल ड्राइव के माध्यम से जिला कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। विद्यालयी बसों को रखे दुरुस्त उन्...