पूर्णिया, मार्च 30 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।कला और संस्कृति की उर्वर भूमि पूर्णिया में एक बार फिर सांस्कृतिक हलचल तेज हो गई है। स्थानीय कलाभवन नाट्य विभाग ने इस वर्ष से कलाकारों का मंच नामक एक महत्वाकांक्षी मासिक कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले के नवोदित और उत्कृष्ट कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक नियमित मंच प्रदान करना है। इस मासिक श्रृंखला की सबसे बड़ी विशेषता इसकी विविधता है। यह मंच केवल लोक कला तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यहां कला के हर स्वरूप को सम्मान मिलेगा। रंगमंच क्षेत्र के नवोदित रंगकर्मियों को अपनी अभिनय क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। कथक, भरतनाट्यम और ओडिसी जैसे प्रतिष्ठित शास्त्रीय नृत्यों की प्रस्तुतियां से कलाकारों का संगम और प्रोत्साहन मिलेगा। शास्त्रीय संगीत से लेकर सुगम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.