सराईकेला, फरवरी 9 -- जिले के नगर निकाय क्षेत्र में सामान्य एवं व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति -आदित्यपुर नगर निगम के लिए अखिलेश हुए प्रेक्षक नियुक्त -जेई को बनाया गया संपर्क पदाधिकारी सरायकेला, संवाददाता। नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के सफल आयोजन के लिए जिले के नगर निकाय क्षेत्र में सामान्य एवं व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति हुई। जिसमें आदित्यपुर नगर निगम के लिए अखिलेश कुमार सिन्हा को प्रेक्षक नियुक्त किया गया। कनीय अभियंता दयानंद सिंह को संपर्क पदाधिकारी बनाया गया है। कपाली नगर परिषद के लिए प्रेक्षक मनोज कुमार और संपर्क पदाधिकारी कनीय अभियंता दिनेशचंद्र महतो को बनाया गया। सरायकेला नगर पंचायत के लिए प्रेक्षक संध्या मुंडू, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रीना साहू को संपर्क पदाधिकारी बनाया गया। इन सभी पदाधिकारियों का मुख्यालय प्रेक्षक कोषांग परिसदन...