जिले के नए पुलिस अधीक्षक बने आकाश
चंदौली, मार्च 30 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। शासन से सोमवार को कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। इसमें चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे को अब फिरोजाबाद जिले में इसी पद पर भेजा गया है। वहीं वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात एडीसीपी आकाश पटेल को जिले का नया कप्तान बनाया गया है। वह साल 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह यूपी के कई जिलों में विभिन्न पदों पर अपनी सेवा दे चुके हैं।वहीं निवर्तमान पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे का तबादले होते ही जिले में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। चर्चा रही कि जिले में लगातार बढ़ते अपराध पर नियंत्रण करने में बहुत कारगर नहीं रहे। इसमें बीते साल नवंबर को पीडीडीयू नगर में जीटी रोड पर दवा विक्रेता रोहिताश पाल की हत्या का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। वहीं दिसंबर में चहनियां क्षेत्र के मोहरगंज में खुशबू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.