जिले के नए डिग्री कॉलेज में मिलेंगे 192 प्राध्यापक व 72 कर्मी
बगहा, मई 20 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। राज्य सरकार के सात निश्चय योजना पार्ट तीन के तहत प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोला गया है। जिससे कि अब ग्रामीण छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। सरकार की 'एक प्रखंड, एक डिग्री कॉलेज' की योजना के तहत पश्चिम चंपारण जिले के 6 प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोले गए है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा कॉलेज का चयन भी कर लिया गया है। इन कॉलेज में बिहार विश्वविद्यालय द्वारा प्राचार्य की बहाली हो जाने के बाद अब शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों की बहाली की तैयारी विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है। विभागीय दिशा निर्देशों के अनुसार हर डिग्री कॉलेज में 32 शिक्षकों की कहानी की जाएगी। इसके तहत पश्चिम चंपारण जिले में 192 शिक्षकों की बहाली होगी। वहीं हर विद्यालय में 12 शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.