बुलंदशहर, अप्रैल 8 -- जिले के परिषदीय स्कूलों की सूरत बदलने और छात्रों को कॉन्वेंट स्कूलों जैसी सुविधाएं देने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जिले में शिक्षा के स्तर को सुधारने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार बजट जारी किया जा रहा है। समाज कल्याण निर्माण निगम यूपी सिडको ने बुलंदशहर के दो सरकारी स्कूलों के लिए 80 लाख रुपये से अधिक का भारी-भरकम बजट जारी किया है। काफी समय से इन स्कूलों में अतिरिक्त कमरों और सुरक्षा मानकों को लेकर मांग की जा रही थी, जिसे देखते हुए अब शासन ने धनराशि आवंटित कर निर्माण की हरी झंडी दे दी है। इस निवेश से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को बैठने के लिए पक्के और आधुनिक क्लास रूम मिलेंगे बल्कि स्कूलों के परिसर को भी पहले से अधिक सुरक्षित बनाया जा सकेगा। पूर्व में जिले से 15 स्कूलों में निर्माण कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.