जमशेदपुर, जून 7 -- पूर्वी सिंहभूम के दो आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आम) सहित कोल्हान के चार आम सेंटरों को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) का प्रमाणीकरण मिला है। इस संबंध में नेशनल हेल्थ मिशन के मिशन डायरेक्टर ने पत्र जारी किया है। जिले के आम एसएचसी बाकरा और बालिडीह का 10 अप्रैल को मूल्यांकन किया गया था, जिसमें उन्हें 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त हुए। ये केंद्र आठ निर्धारित मानकों पर खरे उतरे, जिसके बाद इन्हें यह क्वालिटी सर्टिफिकेट देने की घोषणा की गई। इसके अलावा पश्चिमी सिंहभूम के एसएचसी असनतलिया और आम एसएचसी हाथीमांडा को भी यह प्रमाणीकरण मिला है। इन दोनों केंद्रों का मूल्यांकन 28 मार्च को किया गया था。 यह भी पढ़ें- गांव में ही मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएंअब तक 25 केंद्रों को मिला है सर्टिफिकेट जानकारी के अनुसार, जिले के कुल...