दरभंगा, मई 8 -- लहेरियासराय। हायाघाट के भाजपा विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद तथा बहादुरपुर के जदयू विधायक मदन सहनी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना दरभंगा जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए भाजपा तथा जदयू के शीर्ष नेतृत्व बधाई के पात्र हैं। ये बातें स्थानीय सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा जिले से इन दोनों विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इससे न केवल दरभंगा का सम्मान बढ़ा है, बल्कि एनडीए का यह निर्णय राज्य स्तर पर दरभंगा जिले की मजबूत भागीदारी का संकेत भी है।सांसद डॉ. ठाकुर ने मंत्री डॉ. प्रसाद को भाजपा का मजबूत संगठनकर्ता बताते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रखंड तथा जिला स्तर पर उन्होंने जिस तरह से ईमानदारी से कार्य किया उनका मंत्री बनना उसी मेहनत का इनाम है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.