जिले के दो भवनहीन विद्यालयों को मिलेगा अपना भवन
सासाराम, जून 26 -- सासाराम, नगर संवाददाता। जिले के सरकारी विद्यालयों में आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम ने दो भवनहीन प्राथमिक विद्यालयों के लिए नए भवन निर्माण की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही एक विद्यालय में दो अतिरिक्त कक्ष तथा कई विद्यालयों में शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। बालिका विद्यालयों में 13 और बालक विद्यालयों में नौ शौचालय बनेंगे योजना के तहत 10 बालिका विद्यालयों में कुल 13 शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। वहीं सात बालक विद्यालयों में कुल नौ शौचालय बनाए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। यह भी पढ़ें- जिले के दो भवनहीन विद्यालयों को मिलेगा अपना भवन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.