बरेली, जून 12 -- ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही दो ब्लाकों में ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट का संचालन शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग को मझगवां और क्यारा ब्लॉक में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) स्थापित करने के लिए जमीन मिल गई है। प्रशासन के सहयोग से दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बीपीएचयू के लिए भूमि चिह्नित हो गई है। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले के सभी ब्लॉकों में बीपीएचयू स्थापित करने की योजना है। इसके लिए करीब डेढ़ साल से जमीन की तलाश की जा रही थी। भूमि उपलब्ध न होने के कारण कई ब्लॉकों में परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही थी। जमीन के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा था। अब मझगवां और क्यारा सीएचसी पर बीपीएचयू के लिए जगह मिल...