मुजफ्फरपुर, जनवरी 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में निर्वाचन से संबंधित खींची गई आकर्षक फोटो के लिए फोटो प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार द्वारा किया गया था। इसमें सर्वश्रेठ तीन फोटोग्राफरों को चयनित किया गया है। इनमें प्रथम पुरस्कार पटना के जितेन्द्र कुमार, द्वितीय पुरस्कार मुजफ्फरपुर के लोकेश बिहारी व तृतीय पुरस्कार जिले के ही अभ्युदय शरण को दिया जाएगा। तीनों विजेताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम को 15 हजार, द्वितीय को 10 हजार एवं तृतीय को पांच हजार की राशि दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.