नोएडा, अप्रैल 4 -- ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के जमालपुर गांव के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोंटी भाटी और कलवा गुर्जर ने अलग-अलग मुकाबले में ईरान के पहलवानों को चित कर दिया। दोनों पहलवानों ने 5.11 लाख रुपये की कुश्ती जीती। बिहार केसरी दिवंगत विवेकानंद पहलवान की पहली पुण्यतिथि पर दंगल का आयोजन शुक्रवार को पटना के नदावा गांव में किया गया। कोच रंजीत पहलवान ने बताया कि दंगल का आयोजन मुकामा विधायक अनंत कुमार सिंह, राजवीर पहलवान और राजा परीक्षित सिंह द्वारा किया गया। जोंटी ने ईरान के इरफान और कलवा ने जलाल पहलवान को प्वाइंट के आधार पर हराया। विधायक अनंत कुमार सिंह ने पहलवानों को पुरस्कृत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.